उत्तराखंड के धराली हादसे में बेतिया के 11 मजदूर लापता, एक ही परिवार के…

पश्चिम चंपारण: बीते 5 अगस्त को उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है साथ ही कई लोगों की जान भी चली गई। इस हादसे में बिहार के भी 11 मजदूर के हताहत होने की जानकारी सामने आई है। पश्चिम चंपारण के 11 लोग जो वहां मजदूरी करने गये थे वे सभी लापता बताये जा रहे हैं। लापता 11 लोगों में से तीन एक ही परिवार से हैं जिनके परिजन अब उन्हें मृत मान कर उनकी श्राद्ध क्रिया में जुट गये हैं।

एक जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के सरगटिया पंचायत के मगलहिया गांव के 8 मजदूर लापता हैं जबकि घोघा पंचायत के तीन मजदूर जो पिता पुत्र हैं भी लापता बताये जा रहे हैं। तीनों पिता पुत्र की पहचान देवराज शर्मा और उनके दो बेटे अनिल और सुशील के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही उनकी बातचीत हुई थी तो उन लोगों ने बताया था कि बारिश की वजह से उनका काम बाधित है और वे लोग आराम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – वास्‍तुकला का अद्भुत नमूना है स्‍मृति स्‍तूप, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय बना विदेशी सैलानियों की आस्था का केंद्र

कुछ देर बाद ही खबर आई कि बादल फटी है जिसकी वजह से भारी भूस्खलन हुआ और कई लोग मलबे में बह गये। परिजनों ने उनके मिलने की आस लगाई रखी लेकिन जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ तो किसी का कोई पता नहीं चला जिसके बाद परिजन अब उन्हें मृत मान कर पुतले का अंतिम संस्कार कर श्राद्ध कर्म की तैयारी में जुट गए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मगही को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की लडूंगा लड़ाई- प्रेम कुमार

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर...

 JPSC, CDPO, Food Safety Officer और JSSC CGL परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट...

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...

Railway Corruption Case: रांची में रिश्वत के आठ साल पुराने मामले...

रांची में भ्रष्टाचार के आठ साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व-मध्य रेलवे के दो अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा...