हज यात्रा 2026: चयनित आजमीन-ए-हज 20 अगस्त तक जमा करें ₹1.52 लाख की पहली किश्त

रांची:  झारखंड राज्य हज समिति ने हज यात्रा 2026 में जाने वाले चयनित आजमीन-ए-हज से अपील की है कि वे 20 अगस्त 2025 तक हज यात्रा की पहली किश्त ₹1,52,300 जमा कर दें। राशि जमा करने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की वेबसाइट या ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप पर उपलब्ध ई-पेमेंट सुविधा, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग का उपयोग किया जा सकता है।

इसके अलावा चयनित हज यात्री एसबीआई या यूबीआई की किसी भी शाखा में हज कमेटी ऑफ इंडिया के पे स्लिप एवं बैंक रेफरेंस के माध्यम से राशि जमा करा सकते हैं। भुगतान के बाद आवश्यक दस्तावेज हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

झारखंड राज्य हज समिति ने बताया कि सभी चयनित यात्री 25 अगस्त 2025 तक शाम 4 बजे तक हज हाउस रांची के कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। समय पर भुगतान और दस्तावेज़ जमा न करने पर हज यात्रा की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।


Saffrn

Trending News

Breaking: अरगड्डा चेक पोस्ट के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने कई...

Ramgarh: रामगढ़ के नईसराय- गिद्दी ए मुख्य सड़क के अरगड्डा चेक पोस्ट के समीप अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर ने दो बाइक को टक्कर मारते...

मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 147.29 करोड़ रुपए की लागत से पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन (कला...

झारखंड के बाजार में PALASH ब्रांड की लंबी छलांग,अब शहर के...

Jharkhand: झारखंड में दीदियों की मेहनत का कमाल अब बाजार को अपनी ओर लुभाने लगा है। गांव में दीदियों के द्वारा तैयार पलाश ब्रांड...

13 लाख नेपाली करेंसी के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

मधुबनी : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB),...

CCL सिरका सीएचपी के कोयला डंप में लगी आग, हजारों टन...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के CCL सिरका परियोजना सीएचपी कोयला डंपिंग पर आग बेकाबू होता दिखाई दे रहा है, कोयला खदान से निकले श्रमिकों की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img