शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, ऑपरेशन पर 18 अगस्त को होगा फैसला

रांची:  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं देखा गया। वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनके मस्तिष्क में अभी भी खून का थक्का जमा हुआ है।

मंत्री रामदास सोरेन 2 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक के कारण बाथरूम में गिर गए थे और तब से बेहोश हैं। चिकित्सकों ने बताया कि उनके ऑपरेशन के लिए मेडिकल बोर्ड की बैठक 17 या 18 अगस्त को बुलाई जाएगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, एक बार पहले भी ऑपरेशन की तैयारी की गई थी, लेकिन अंतिम समय पर इसे टाल दिया गया था। डॉक्टर उनकी सेहत में सुधार लाने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक उपचार जारी रखे हुए हैं।


Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...