CUJ हुआ देशभक्ति में सराबोर, कुलपति ने ध्वजारोहण कर विश्वविद्यालय को ऊंचाइयों पर ले जाने की दी प्रेरणा

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति ने ध्वजारोहण करके सभी को विश्वविद्यालय, राज्य और देश को आगे ले जाने का आह्वाहन किया। कुलपति ने कहा कि जिस तरीके से दुनिया का परिदृश्य बदल रहा है उसमें हमारे युवाओं को चाहिए कि एक नए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। आजादी के समय हम कई परेशानी से जूझ रहे थे आज हम उन सब से निकलकर एक विकसित भारत की तरफ अग्रसर हैं, युवाओं को चाहिए कि वो देश और ऊंचाइयों तक लेकर जाए। आज जिस देश के पास ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी है वही ताकतवर है। इसलिए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में कार्य करके विकसित होना चाहिए।

संकल्प से सिद्धि के लिए साधना चाहिए जिससे काबिलियत बनेगी और हम कामयाब होंगे-कुलपति क्षिति भूषण दास

l6k 22Scope News

उन्होंने पिछले चार वर्ष विश्वविद्यालय में आए अभूतपूर्व बदलाव के लिए सभी के सहयोग की सराहना की और बेहतर कार्य करके विश्वविद्यालय का नाम विश्वस्तर पर ले जाने के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने खास करके गांव वालों के सहयोग की काफी सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी विश्वविद्यालय उसके रैंक, रिसर्च, रिक्रूटमेंट, रिलेशनशिप और रिसोर्सेज के आधार पर विकसित होता है और सीयूजे ने पिछले चार वर्ष में इन सभी 5आर (5R) पर कार्य करके नित्य आगे बढ़ रहा। जिसमें सीयूजे की नैक रैंकिंग काफी बेहतर हुई है और रिसर्च में भी करोड़ों की शोध परियोजनाएं चल रही हैं। कुलपति ने विश्वविद्यालय में 500 किलोवाट पावर का सोलर प्लांट का उद्घाटन भी किया।

कुलपति ने विश्वविद्यालय में 500 किलोवाट पावर का सोलर प्लांट का उद्घाटन भी किया

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वतंत्रता संबंधित गीत प्रस्तुत किए और एनएसएस-एनसीसी के कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीयूजे न्यूज़लेटर का स्वतंत्रता दिवस विशेषांक का विमोचन भी कुलपति द्वारा किया गया। विमोचन में प्रो. के बी पंडा, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. अरुण कुमार पाढ़ी, कुलसचिव, श्री के कोसल राव, श्री पी के पंडा, डॉ बी बी मिश्रा एवं अन्य प्रोफेसर और पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी गांवों वाले और विश्वविद्यालय के लोगों में मिष्ठान बनता गया। कार्यक्रम का संयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ अनुराग लिंडा के नेतृत्व में डॉ कोनचक ताशी, डॉ सुभाष बैठा और डॉ शैलेन्द्र सिंह के साथ किया गया।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...