नेमरा से ब्रेकिंग: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में उमड़ा जनसैलाब, बाबा रामदेव भी पहुंचे

रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो और झारखंड की राजनीति के आधार स्तंभ रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में शनिवार को हजारों की संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आम ग्रामीणों के साथ-साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल हुए।

श्राद्धकर्म को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो अपने प्रिय नेता को अंतिम नमन करने आई थी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीकों से दिशोम गुरु को याद किया। माहौल गमगीन रहा और लोगों की आंखें नम हो गईं। खासकर कोल्हान और संताल परगना से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक यहां पहुंचे।

गौरतलब है कि शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे कई बार सांसद और मुख्यमंत्री बने और आदिवासी अस्मिता की लड़ाई को राष्ट्रीय पटल पर उठाया। लोग उन्हें केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img