फसल क्षति के नाम पर बड़ा घोटाला, किसानों ने DM व सहकारिता पदाधिकारी को दिया आवेदन

मोतिहारी : मोतिहारी सदर प्रखंड के लखौरा क्षेत्र से फसल क्षति के नाम पर एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। किसान रितेश रंजन सहित कई अन्य किसानों ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन देकर इस घोटाले की जांच की मांग की है। किसानों का आरोप है कि कृषि फसल सहायता योजना 2023 के तहत उन व्यक्तियों को मुआवजे का लाभ दिया गया है, जिनके पास कोई भूमि ही नहीं है। ऐसे गैर रैयती लाभार्थियों के खाते में 20 हजार रुपए की राशि भेजी गई, जिसमें से 15 हजार रुपए तक कमीशन के रूप में अधिकारियों या बिचौलियों को दिए गए।

DIARCH Group 22Scope News

जो लोग यह कमीशन देने को तैयार नहीं थे, उन्हें इस योजना से वंचित कर दिया गया – किसान

वहीं किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग यह कमीशन देने को तैयार नहीं थे, उन्हें इस योजना से वंचित कर दिया गया। वहीं, सहकारिता समिति द्वारा भेजी गई लाभार्थियों की सूची में 95 फीसदी नाम ऐसे लोगों के हैं, जो वास्तविक किसान नहीं हैं। इस मामले पर वकील शिवलाल साहनी ने बताया कि जिस तरह से फसल क्षति के नाम पर सरकारी धन का गबन हो रहा है। उसे लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी के रक्सौल में दिखा बाघ, लोगों में दहशत, वन अधिकारी को दी गई सूचना…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...