92 दिन बाद मिली राहत : झारखंड शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे को विशेष एसीबी कोर्ट से जमानत

रांची: झारखंड शराब घोटाला मामले में आरोपी IAS अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। रांची की विशेष एसीबी कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के 92 दिन पूरे होने के बाद उन्हें जमानत दे दी।

कोर्ट का कहना है कि गिरफ्तारी के 92 दिनों के भीतर एसीबी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल नहीं किया, जिसके आधार पर BNSS की धारा 187 (2) के तहत विनय चौबे को जमानत दी गई।

हालांकि, कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। विनय चौबे राज्य से बाहर जाने से पहले अदालत को सूचित करेंगे और ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने तक अपना मोबाइल नंबर नहीं बदलेंगे। इसके अलावा उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने होंगे।

ज्ञात हो कि एसीबी ने अब तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की है। वहीं, विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने कोर्ट में पक्ष रखा।

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...