बम बनाने की सामग्री के साथ 4 जिंदा बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अंबेडकर छात्रावास में चार जिंदा बम बरामद किए गए हैं। वही बम बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। यह मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर छात्रावास का है जहां यहां छात्र काफी संख्या में पढ़ाई किया करते हैं। अब यह बम किस लिए लाया गया है। पटना सिटी पूर्वी एसपी परिचय कुमार का कहना है कि चुनाव इन लोगों का था आपस में यह तैयारी कर रखी गई थी। हथियार इकट्ठा कर रखा गया था। अभी जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।

DIARCH Group 22Scope News

इस इलाके में काफी संख्या में छात्र रहते हैं और पढ़ायी करते हैं – पटना सिटी पूर्वी एसपी

पटना सिटी पूर्वी एसपी का कहना है कि यहां काफी संख्या में छात्र रहते हैं और पढ़ाई करते हैं। हथियार और बम कहां से लाया गया और किस लिए लाया गया ये तो जांच का विषय है। ऐसे में पटना विश्वविद्यालय में छात्र का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चार जिंदा बम के साथ ही बम बनाने की सामग्री भी बरामद कर जांच कर रही है। वहीं अंबेडकर छात्रावास में छापेमारी के दौरान पटना सिटी पूर्वी एसपी, डीएसपी-1 और डीएसपी-2 के साथ कई आला अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस की जांच अभी भी जारी है।

यह भी पढ़े : राजधानी पटना में पुलिस ने एक और अपराधी को बनाया लंगड़ा, मारी दो गोली…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...