Hazaribagh: हजारीबाग केंद्रीय कारा में छापेमारी, जेल परिसर में मचा हड़कंप

Hazaribagh: जिला प्रशासन ने मंगलवार देर शाम को जेपी केंद्रीय कारा में व्यापक छापामेरी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने किया। घंटों चली इस छापेमारी में जेल परिसर के हर वार्ड और विभाग की गहन जांच की गई।

Hazaribagh: हजारीबाग केंद्रीय कारा में छापामारी

जांच के दौरान प्रशासनिक टीम को कई कमियां मिलीं। कुछ वार्डों में पानी का रिसाव देखा गया, वहीं कई जगहों पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया।

एसडीएम बैजनाथ कामती ने कहा कि यह एक रूटीन जांच थी। इसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, जो भी खामियां सामने आई हैं, उन्हें शीघ्र दूर करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जेल प्रशासन को सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hazaribagh: जेल परिसर में हड़कंप

उन्होंने आगे कहा कि कानून हाथ में लेने वाले या जेल व्यवस्था में गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन पूरी तरह सजग है और समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण होते रहेंगे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं, अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा और कैदियों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस ने...

दानापुर : बिहार पुलिस के मध निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। परीक्षा...

मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ)...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस...

पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट को मिला GI टैग, कारीगरों में खुशी का...

गयाजी : गयाजी जिले का पत्थरकट्टी गांव पिछले लगभग 300 साल से अपनी बेमिसाल पत्थर शिल्पकार के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।...