पूर्वी चंपारण: 24 घंटे में दो बड़ी वारदात, बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिसिया व्यवस्था को…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में इन दिनों अपराधी इतने बेख़ौफ़ हैं कि पुलिसिया व्यवस्था को धता बताते हुए बीते 24 घंटे में दो बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। घटना मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र की है जहां अपराधियों पहले घर में घुस कर एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी तो बुधवार को एक सीएसपी में घुस कर लूटपाट करते हुए संचालक को गोली मार दी।

घायल सीएसपी संचालक रामपुकार सहनी ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह आज भी अपने सीएसपी केंद्र में बैठे थे। इस दौरान वहां काफी ग्राहक भी तभी एक बाइक पर सवार हो कर तीन अपराधी आये। सभी अपराधियों ने अपना मुंह ढंक रखा था। आते ही उन लोगों में से एक ने मेरा लैपटॉप छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर बंदूक तान दिया। भागने के दौरान बदमाशों ने गोली चलाई जो कि उन्हें लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें – नीतीश सरकार ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, बिहार SSC में…

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में सदर डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नीतीश का बड़ा तोहफा! सरकारी नौकरी की राह से हटा ‘फीस’ का बोझ, कैबिनेट से भी हुआ पास…

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

JAC Result 2026: मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख...

Ranchi Fraud: दुबई में नौकरी के नाम पर युवती को बंधक...

रांची की युवती को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर UAE भेजने और दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। परिवार...