रातू रोड स्थित स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, 73 पेज का अश्लील चैट जांच टीम को मिला

रांची: राजधानी रांची के रातू रोड स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। बुधवार को जांच कर रही तीन सदस्यीय टीम को आरोपी शिक्षक और छात्रा के बीच 73 पन्नों का अश्लील चैट मिला। चैट में स्पष्ट दिखता है कि छात्रा लगातार बातचीत को सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन शिक्षक बार-बार भावनात्मक दबाव डालकर अश्लील बातचीत करता रहा।

सूत्रों के अनुसार, चैट में शिक्षक ने छात्रा से बार-बार फोटो और वीडियो कॉल की मांग की। जब छात्रा घर में लोगों की मौजूदगी का हवाला देकर इनकार करती रही, तब भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

इस पूरे मामले की जांच जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज के निर्देश पर गठित टीम कर रही है। टीम में ओरमांझी की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा कुमारी, बोड़ेया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और बिजुलिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा शामिल हैं। यह टीम गुरुवार को अपनी रिपोर्ट डीएसई को सौंपेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रातू रोड स्थित इस स्कूल की छात्राओं ने शिक्षा सचिव को गुमनाम पत्र भेजकर शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। पत्र में यह भी उल्लेख था कि आरोपी शिक्षक एक छात्रा को होटल के कमरे में ले गया था। शिकायत सामने आते ही रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संज्ञान लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीईओ और डीएसई को तत्काल जांच के आदेश दिए।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...