Commercial Advertisment

Ranchi Crime : CID की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खातों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Ranchi Crime : झारखंड में साइबर अपराध के खिलाफ CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी में संलिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी साइबर ठगों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों की रकम ट्रांजेक्ट कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : वज्रपात का कहर, चपेट में आकर तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Crime : खातों का उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर करने में करते थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में रोशन कुमार, राजेंद्र साव, प्राण रंजन सिंह, जितेंद्र कुमार, न्यूरेज अंसारी, गणेश बड़ाइक और सतीश कुनार शामिल हैं। CID की जांच में सामने आया कि इन आरोपियों के खातों का उपयोग अलग-अलग राज्यों से ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया गया था।

ये भी पढ़ें- कल से शुरु होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, सूर्या हांसदा एनकाउंटर समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी विपक्ष… 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अकेले रोशन कुमार के आईडीएफसी बैंक खाते में 10.02 करोड़ रुपये, जबकि सतीश कुनार के इंडसइंड बैंक खाते में 6.2 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया था। अन्य खातों में भी करोड़ों की रकम का लेन-देन हुआ है, जो कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भेजी गई थी।

ये भी पढ़ें- Garhwa Breaking : रमकंडा ब्लॉक के कर्मचारी को 12 हजार रिश्वत लेते ACB ने धर दबोचा

Ranchi Crime : ठगी में उपयोग 40 खातों की गई पहचान 

डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत 40 खातों की पहचान की गई है, जिनमें 10 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि एकमुश्त ट्रांसफर की गई थी। इन सभी मामलों की शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज की गई थीं और गृह मंत्रालय के CFCFRMS पोर्टल के माध्यम से ठगी की राशि को फ्रीज किया गया।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : बड़ी लापरवाही! पुलिस को चकमा देकर भागे दो कैदी, एक धराया दूसरा फरार… 

DGP अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह समन्वित कार्रवाई हुई, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडसइंड, बंधन, ICICI, HDFC सहित कई बैंकों के खातों का विश्लेषण कर बड़ी ठगी का खुलासा हुआ। CID ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क में और भी लोगों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Koderma : जर्जर सड़क बनी मौत की वजह! अस्पताल पहुंचने से पहले गड्ढे ने छीनी महिला की जान 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Hazaribagh : 6 होटलों पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 30 कपल्स, होटल संचालक कई कर्मी गिरफ्तार… 

Ranchi : प्रोजेक्ट बिल्डिंग में घुस आया जहरीला सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी… 

JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID को हाईकोर्ट की फटकार, जताई नाराजगी…

Ranchi : छोटा तालाब में युवक डूबा, एनडीआरएफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग 

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: कैमूर में युवा शक्ति को लेकर...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: भारतीय जनता युवा मोर्चा, कैमूर के तत्वावधान में 2 नवंबर 2026 को मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित...

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...