झारखंड शहरी निकायों में ओबीसी मतदाताओं का दबदबा, पिछड़ा वर्ग आयोग ने सौंपी ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट

रांची:  झारखंड में शहरी निकाय चुनाव की राह अब साफ होती दिख रही है। पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दी। शुक्रवार को यह रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाताओं का सामाजिक गणित ओबीसी के पक्ष में है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी निकायों में सामान्य वर्ग के मतदाता 34.82%, बीसी-1 (OBC-I) 31.36%, बीसी-2 (OBC-II) 14.34%, अनुसूचित जाति (SC) 11.24% और अनुसूचित जनजाति (ST) 8.24% हैं। इस रिपोर्ट को संत जेवियर कॉलेज, रांची की टीम ने तैयार किया और कॉलेज के प्राचार्य रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने इसे आयोग को सौंपा।

आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि ट्रिपल टेस्ट का कार्य पूरा होने के साथ ही शहरी निकाय चुनाव पर से रोक हट गई है। अब अंतिम निर्णय सरकार को लेना है। उन्होंने रिपोर्ट तैयार करने में योगदान देने वाली टीम की सराहना की।

आयोग की अनुशंसा के मुताबिक शहरी निकाय क्षेत्रों में 50% आरक्षण की सीमा के भीतर वार्डवार आरक्षण लागू होगा। इसके लिए समेकित रिपोर्ट तैयार कर कैबिनेट से मंजूरी लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...