Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, अनुपूरक बजट पेश होगा; विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा के कुल चार कार्यदिवस होंगे। सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, इसके बाद शोक प्रस्ताव लिया जाएगा।

शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद 25 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल होगा और दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। 26 अगस्त को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक पेश होंगे। वहीं 28 अगस्त को राजकीय विधेयक और गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी।

हंगामेदार रहेगा सत्र
इस सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर, अटल क्लिनिक का नाम बदलने और सीजीएल परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है।

झामुमो की मांग: गुरुजी को मिले भारत रत्न
इधर, झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मांग की है कि राज्य सरकार दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराकर केंद्र को भेजे। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को अतिवृष्टि और किसानों की समस्या पर विशेष चर्चा होनी है।
पांडेय के अनुसार इस चर्चा के दौरान सदन की आवाज गुरुजी के सम्मान में एकजुट होकर दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। शिबू सोरेन ने नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाया, आदिवासी समाज को शिक्षा और सामाजिक चेतना से जोड़ा और झारखंड अलग राज्य आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया। ऐसे में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...