पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अभी थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के बिहार आगमन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है। लगातार बिहार आ रहे हैं कई योजनाओं की सौगात देने का काम किया है। आज भी गयाजी में प्रधानमंत्री कई हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात बिहार वासियों को देने वाले हैं।

विपक्ष के सवाल पर चिराग ने कहा- उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा, मुद्दे नहीं है
विपक्ष के द्वारा पीएम मोदी के दौरे पर सवाल उठाने पर चिराग पासवान ने कहा कि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है, मुद्दे की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि जो-जो वादे पीएम नरेंद्र मोदी ने किए वो पूरे किए हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा पीएम के गयाजी दौरे को लेकर कहा है कि पिंडदान करने आ रहे हैं। इस पर चिराग ने कहा कि राजनीति में इस तरह के शब्दों की कोई जगह नहीं है। नीतियों का विरोध करें लेकिन इस तरह के शब्दों की मैं निंदा करता हूं।
यह भी देखें :
राजद आज कांग्रेस की पिछलग्गू बन गई है – चिराग
तेजस्वी यादव ने कहा है कि राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राजद आज कांग्रेस की पिछलग्गू बन गई है। राजद की ताकत कम हुई है और आज उन्हें राहुल गांधी को बिहार घुमाना पड़ रहा है। जिस कांग्रेस के देश में जनाधार नहीं है, मजबूरी में उनके साथ रहना पड़ रहा है। यूनियन टेरिटरी बिल के विरोध पर चिराग ने कहा कि राजद और कांग्रेस जिनकी शुरुआत ही भ्रष्टाचार से होती है वो इसका विरोध करेंगे।
यह भी पढ़े : बिहार में आज फिर PM मोदी, गयाजी में करोड़ों विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन
रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Highlights







