ईडी का बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज सहित 7 पर आरोप पत्र, अवैध बालू खनन का सरगना बताया

रांची : झारखंड में अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज सहित सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अंकित राज को अवैध बालू कारोबार का सरगना बताते हुए ईडी ने विशेष पीएमएलए न्यायाधीश की अदालत में यह आरोप पत्र दाखिल किया।

ईडी की जांच में सामने आया कि अंकित राज का खनन लाइसेंस 2019 में समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह दामोदर और अन्य नदियों से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन और व्यापार कर रहा था। आरोप पत्र में अंकित राज के अलावा मनोज कुमार, अग्रवाल, पंचम कुमार, संजीव कुमार, मनोज प्रसाद दांगी और विनेश्वर कुमार दांगी को उसके सहयोगी के रूप में शामिल किया गया है।

जांच एजेंसी ने इससे पहले हुई छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा किया था। अनुमान है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए लगभग 312 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियां हुईं। ईडी ने इन सबूतों के आधार पर 21 अगस्त को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

अंकित राज का परिवार झारखंड की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहा है। उनकी बहन अंबा प्रसाद विधायक हैं, जबकि माता-पिता भी विधायक रह चुके हैं। यही वजह है कि इस कार्रवाई को राजनीतिक हलकों में भी अहम माना जा रहा है।

ईडी का कहना है कि यह पहला चरण है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और कई नए खुलासे सामने आ सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ अदालत में सुनवाई के दौरान एजेंसी सबूत पेश करेगी।

 

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...