हमको जमीन बचाना है, इसलिए हाउस अरेस्ट किया गया हाउस अरेस्ट के बाद बोले चंपाई सोरेन

रांची: नगड़ी की जमीन को लेकर उठे विवाद ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सुबह जैसे ही कार्यक्रम के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी प्रशासन की ओर से पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे। उन्होंने साफ कह दिया—आज वे घर से बाहर नहीं जा सकते।

चंपाई सोरेन खुद बताते हैं, “सुबह आए और कहा कि आज कहीं मूवमेंट नहीं करना है। हमने भी कहा ठीक है, नहीं निकलेंगे। अब शाम को आगे की रणनीति बताएंगे।”

सोरेन के मुताबिक सरकार उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “नगड़ी को पुलिस छावनी बना दिया गया है। छह लेयर की बैरिकेडिंग है। कोई भी वहां नहीं जा सकता। ग्रामीणों को भी रोक दिया गया है और कई लोगों को थाने ले जाया गया है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई रिम्स-2 अस्पताल बनाने से नहीं बल्कि जमीन को बचाने को लेकर है। “हमको जमीन बचाना है। सरकार ग्राम सभा को दरकिनार कर रही है और सीएनटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है। यही हमारा विरोध है,” चंपाई सोरेन ने कहा।

लिखित आदेश मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ मौखिक तौर पर ही हाउस अरेस्ट किया गया है। “लिखित आदेश नहीं दिया गया। हमसे कहा गया, बाहर मत जाइए। हमने मान लिया। जीवन में ऐसा हमेशा देखते आए हैं कि आंदोलन को रोकने की कोशिश होती है। लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं,” उन्होंने कहा।

फिलहाल चंपाई सोरेन के हाउस अरेस्ट होने से नगड़ी की जमीन विवाद पर राजनीति गरमा गई है। प्रशासन के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं और आने वाले दिनों में यह टकराव और गहराने की संभावना है।

 

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...