Advertisement
Advertisement

आइसीयू में भर्ती पीजी छात्रा का आज होगा मेडिकल रिव्यू, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज

रांची: रिम्स की क्रिटिकल केयर आइसीयू में भर्ती स्त्री एवं प्रसूति विभाग की प्रथम वर्ष की पीजी छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। छात्रा को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम सोमवार को उसका मेडिकल रिव्यू करेगी। टीम छात्रा के सभी मेडिकल पैरामीटर का आकलन करेगी। यदि सब कुछ संतोषजनक रहा तो छात्रा को वेंटिलेटर से बाहर लाने की संभावना है।

  • रिम्स (रांची) की आइसीयू में भर्ती पीजी छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • छात्रा वेंटिलेटर पर, सोमवार को डॉक्टरों की टीम करेगी मेडिकल रिव्यू।
  • पैरामीटर सामान्य रहे तो वेंटिलेटर से बाहर लाने की संभावना।
  • 21 अगस्त की रात छात्रा ने रिम्स कैंटीन से मंगाई चाय पी थी।
  • सहपाठियों ने दुर्गंध का हवाला देकर चाय नहीं पी, केवल छात्रा ने पी।
  • चाय पीने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में ICU में भर्ती।
  • रिम्स प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।

गौरतलब है कि 21 अगस्त की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद छात्रा ने अपने और सहपाठियों के लिए चाय मंगाई थी। यह चाय रिम्स कैंटीन से मंगाई गई थी, जो ऑर्थो विभाग के पास स्थित है। सहपाठियों ने दुर्गंध का हवाला देते हुए चाय नहीं पी, लेकिन छात्रा ने वह चाय पी ली। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और आनन-फानन में उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया।

इधर, रिम्स प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है, जो चाय पीने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने के कारणों की जांच कर रही है।

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...