बिहार में नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री, दोनों के माता पिता ने सिर्फ लूटा, समझ रही जनता…

पूर्वी चंपारण: नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री –  बिहार सरकार में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक राम सोमवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे। मोतिहारी में उन्होंने नवनियुक्त विकास मित्र को नियुक्ति पत्र सौंपा साथ ही कई राजनीतिक टिप्पणी भी की। इस दौरान उनके साथ पूर्वी चंपारण के डीएम सौरव जोरवाल समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री जनक राम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को अंधकार युग से निकाल कर उजाला की तरफ लाया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास हो रहा है। मंत्री जनक राम ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी हमला किया और कहा कि उनके पूर्वजों ने लोगों को मूर्ख बना कर लूटा। एक के परिवार ने पूरे देश को लूटा तो दूसरे के माता पिता ने बिहार को।

नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री : अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक राम 

आज वे राहुल गांधी का ड्राइवर बने घूम रहे हैं। बिहार की जनता अब सब कुछ समझने लगी है और ऐसे लोगों के हाथ में बिहार का बागडोर बिल्कुल नहीं देगी। एक बार फिर 2025 में नीतीश कुमार की सरकार बनेगी और इसके लिए आम जनता ने भी कमर कस लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   थाना से लेकर डीआईजी तक लगाई गुहार, फिर कलेक्ट्रेट के समाने धरना पर बैठा पूरा परिवार

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...