मेरा मानसिक संतुलन बिल्कुल ठीक-ठाक है, मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं पालता-ललन सिंह

Patna-  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर से जदूय कोटे से केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल आर.सीपी सिंह पर इशारों ही इशारों में बड़ा हमला बोला है.

आर.सीपी सिंह के इस बयान पर कि विशेष राज्य के दर्जे की खिड़की से बिहार को ज्यादा से ज्यादा से मिलना चाहिए. ललन सिंह ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे से कम कुछ भी मंजूर नहीं. जदयू के एकमात्र और सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार है, उनके द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि जदयू को विशेष राज्य के दर्जे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है. उसके बाद कौन क्या बोलता है, उसका कोई मतलब नहीं रह जाता.

आर. सीपी सिंह के द्वारा 1 मार्च से संगठन विस्तार के लिए बिहार के अलग-अलग हिस्सों में दौरा किए जाने के सवाल पर कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी में संगठन विस्तार का काम जारी है. उपेन्द्र कुशवाहा को यह जिम्मेवारी पार्टी की ओर से दी गयी है.

सरस्वती पूजा के अवसर पर कुछ लोगों द्वारा यह नारा लगाने पर कि बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो- ललन सिंह जैसा हो, ललन सिंह ने कहा कि मेरा मानसिक संतुलन बिल्कुल ठीक है. इस तरह के सपने नहीं पालता. कुछ लोग अति उत्साह में इस तरह के नारे लगाते हैं.

रिपोर्ट- प्रणय 

आदमी एक कनेक्शन अनेक और बिल आ रहा फेक

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...