छपरा की सुरक्षा को लेकर DGP से मिलीं राखी गुप्ता

छपरा : ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन/कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) के द्वारा SBI Present ट्रेडर्स कॉनक्लेव 2025 का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के डीजीपी विनय कुमार मौजूद रहे। कैट के प्रमंडलीय अध्यक्ष वरुण प्रकाश और राखी गुप्ता ने डीजीपी से मिलकर छपरा की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन में डीजीपी ने आने की सहमति जताई। व्यापारियों के आम लाइसेंस को लेकर विशेष चर्चा की गई। वहीं महिला एवं एससी एसटी थाना के तर्ज पर व्यापारी थाना बनाने को लेकर डीजीपी ने कहा कि विचार के बाद इस पर सहमति बनेगी।

Goal 7 22Scope News

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मौजूद थे

वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अब वो दौर है कि सीएआईटी बोलता है और अधिकारी सुनते हैं। व्यापारियों के सभी बिंदुओं पर सरकार से बात करने का भी आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही लैंड बैंक बना कर उद्योग के लिए जमीन देगी। वहीं कार्यक्रम में एमएलसी जीवन कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लैंड डेवलपमेंट के लिए सरकार से अपील की गई है। बिहार के गया में सबसे बड़ा उद्योग लैंड बन रहा है। सोना व चांदी के व्यापारियों को हथियार लाइसेंस दिलाने का काम करेंगे।

बिहार में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बिहार में कई एयरपोर्ट शुरू किए जा रहे हैं – अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बिहार में कई एयरपोर्ट शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है। सरकार ने बंद कारखाना को भी खोलने जा रही हैं। वहीं कार्यक्रम में एसबीआई के डीजीएम व सीसीओ सत्य प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2021 में आठ हजार का एमएसएमई था जो अब बढ़कर 25 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि एसबीआई हर प्रकार से व्यापारियों के साथ है।

DGP विनय कुमार ने व्यापारियों के लिए एक विशेष नोडल पदाधिकारी तैनात करने की बात की

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पहुंचे बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने व्यापारियों के लिए एक विशेष नोडल पदाधिकारी तैनात करने की बात की। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो व्यापारियों के लिए एक अलग थाने की भी व्यवस्था की जा सकती है। वहीं उन्होंने ये आश्वासन दिया कि पुलिस व्यापारिक संगठनों से हर तीन महीने पर संवाद करेगी और उसका निराकरण भी करेगी। उन्होंने काफी समय भी दिया और व्यापारियों के सवालों को भी सुना।

बिहार उद्यमी एवं व्यापार आयोग जो सरकार ने बनाया है – पंकज अडोरा

कार्यक्रम में एआईजेजीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अडोरा ने बताया कि बिहार उद्यमी एवं व्यापार आयोग जो सरकार ने बनाया है। उसने सभी सदस्यों को व्यापारी ही होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सोना पर एक प्रतिशत टैक्स लगाने की मांग की। वहीं सीएटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि व्यापारी संवाद जरूरी है। सीएटी अपनी तरफ से हर मांग सरकार तक पहुंचा रहा है।

DGP 2 22Scope News

वर्ष 2018 में कैट संगठन की शुरुआत हुई – अशोक कुमार वर्मा

वहीं सीएटी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 में कैट संगठन की शुरुआत हुई। 26 आदमी ने की थी। अभी कैट के छह लाख सदस्य बिहार में हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों के व्यापारी नेता मौजूद थे। वहीं कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश नंदन ने कहा कि सिविल स्कॉर खराब होने से व्यापारियों को दिक्कत होती है। वहीं खुदरा व्यापारियों के लिए कोई पॉलिसी नहीं है।

व्यापारियों को आसानी से जमीन उपलब्ध कराई जाए

वहीं उन्होंने मांग की कि व्यापारियों को आसानी से जमीन उपलब्ध कराई जाए। कार्यक्रम के अंत में एसबीआई बैंक के कर्मियों ने व्यापारियों के सवालों का जवाब दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सागर, महिला संगठन की संयोजिका रुचि अडोरा, उपाध्यक्ष अनंत अडोरा, गया अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, संगठन सचिव व प्रवक्ता नवाज शरीफ सहित पूरे बिहार के जिले के जिलाध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

DGP 3 22Scope News

यह भी पढ़े : हरदिया डैम में 136 फिशिंग केज में हो रहे मछली पालन, DM ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश…

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...