Advertisment

HAM पार्टी ने प्रदेश महासचिव लक्ष्मण मांझी को पार्टी से किया बर्खास्त, मांझी के खिलाफ फूंका बिगुल

गयाजी : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) ने प्रदेश महासचिव लक्ष्मण मांझी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी राजेश रंजन ने यह आदेश प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम जारी किया है। आदेश जारी करने के बाद ही पार्टी में रहे प्रदेश महासचिव लक्ष्मण मांझी ने अब जीतन राम मांझी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

Goal 7 22Scope News

 

लक्ष्मण मांझी ने अपने साथ सैकड़ों लोगों की संख्या में आक्रोश मार्च निकाला

आपको बता दें कि लक्ष्मण मांझी ने अपने साथ सैकड़ों लोगों की संख्या में आक्रोश मार्च निकाला। लक्ष्मण ने कहा कि जिनके तरफ से यह नोटिस जारी किया गया है। वह तो ऑथेंटिक नोटिस है ही नहीं है। नोटिस निकाला जाता तो प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि अगर महादलित समाज के साथ न्याय नहीं मिलता है तो पार्टी से मैं बगावत करता हूं। वैसे पार्टी से मैं खुद इस्तीफा देता हूं। मैं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को छोड़ता हूं।

HAM Party 1 22Scope News

पार्टी को नाम हटा करके दामाद पुतोहूआ पार्टी रख लेना चाहिए – लक्ष्मण मांझी

उन्होंने कहा कि पार्टी को नाम हटा करके दामाद पुतोहूआ पार्टी रख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम पार्टी में सभी उनके बेटा, बेटी, बहु और समधिन ही शामिल है। हम लोग पार्टी कार्यकर्ता कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज के लोग आहार पोखड़ा के किनारे और गंदी जगह पर ही रहने का काम करते हैं। आज तक जीतन राम मांझी ने उन्हें पांच डिसमिल जमीन भी देने का काम नहीं किया है।

यह भी पढ़े : मधुबनी में गरजे मनीष वर्मा, कहा- NDA की आंधी में विपक्ष होगा चित…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session: छात्रों के लाठीचार्ज पर विधानसभा में...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session, रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा...

Neha Bora Ink Throwing Case: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के...

Neha Bora Ink Throwing Case, रांची: आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में आरोपी अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल...

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: प्रशस्ति पत्र की मांग पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कई मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर (DC) ऑफिस के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।...