बाढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत एक गंभीर, शौच के लिए निकली महिलाओं को…

पटना: राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर है जहां एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन एवं स्थानीय लोगों ने आक्रोशित हो कर सड़क जाम कर दिया और विरोध में आगजनी की। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग सकशोहरा टू लेन सड़क की है जहां सोमवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार की दो बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सभी महिलाएं और बच्ची रात में शौच के लिए सड़क के किनारे गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया जिसमें दो बच्ची और दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया एवं जम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने आगजनी भी की। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया। आक्रोशित लोग उचित मुआवजा और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें    बिहार में भाग्य नहीं वरीयता देगा साथ, अमीनों के प्रमोशन के लिए…

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ...

सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब...

Koderma Hospital Death: गलत खून चढ़ाने का आरोप या हार्ट अटैक?...

Koderma Hospital Death: ज़िला मुख्यालय स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 70 वर्षीय राबिया देवी की मौत के बाद तनाव...

स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए।...