यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान, अधिकारी व तस्कर कर रहे हैं बड़ा खेल

मोतिहारी : एक तरफ यूरिया खाद के लिए मारामारी हो रही है, किसान परेशान हैं। लेकिन पूर्वी चंपारण जिले में कृषि विभाग के अधिकारी और तस्कर यूरिया खाद की तस्करी का बड़ा खेल कर रहे हैं। खाद की दुकानों पर किसानों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। यूरिया खाद 300 के बजाय 500 में खरीदारी हो रही है।

Goal 7 22Scope News

DM सौरभ जोरवाल के निर्देश के बाद खाद्य तस्कर ऊपर बड़ी कार्रवाई हुई है

आपको बता दें कि मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल के निर्देश के बाद खाद्य तस्कर ऊपर बड़ी कार्रवाई हुई है। मुफस्सिल थाना के बथना गांव में वार्ड नंबर-9 के पास एक बोलेरो पिकअप पर यूरिया खाद की तस्करी कर रहे विकेश कुमार को पकड़ा। वहीं विकेश कुमार की निशानदेही पर ईंट की चिमनी में बने ऑफिस और यूरिया की बोरियों को पुलिस ने पकड़ा है। लगातार पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा इलाकों में खाद की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। किसानों को खाद मिलने में काफी परेशानी हो रही है। लेकिन तस्कर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर खाद के तस्करी का बड़ा खेल कर रहे हैं।

Motihari Kisan 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : खाद के लिए लाइन में लगने को मजबूर हुए Kaimur में किसान

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...