Advertisment

लातेहार जाएंगे मंत्री रामेश्वर उरांव, जन-सुनवाई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

लातेहार : आज लातेहार के दौरे पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव रहेंगे. लातेहार परिसदन भवन में पूर्व से तय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जन-सुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद परिसदन भवन में लातेहार डीसी अबू इमरान, एसपी अंजनी अंजन, सिविल सर्जन डॉ हरेंचन्द महतो समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसकी जानकारी लातेहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने दी.

जानकारी देते चलें कि 17 फ़रवरी से ज़िले के नेतरहाट में कांग्रेस का चिंतन शिविर का आयोजन होना है. जहां झारखंड कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे. इसमें मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव, पिछले 2 साल में हुए काम और बाकी बचे 3 साल के कार्यकाल के कामकाज शामिल हैं. बैठक में झारखंड कांग्रेस की स्थिति पर भी बातचीत होगी. सभी मुद्दों पर गहन मंथन करने के लिए झारखंड कांग्रेस अब राजस्थान की तर्ज पर चिंतन शिविर आयोजित करेगी. जानकारी के मुताबिक पार्टी का यह चिंतन शिविर आगामी 17 से 19 फरवरी तक नेतरहाट में रखा गया है.

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की सरकार में शामिल है. सरकार के दो साल पूरे होने पर अब तक भले ही मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं हुआ है लेकिन पार्टी के नई नेताओं की नाराजगी शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंच गई है. मंगलवार को हुई बैठक में राहुल गांधी ने विधायकों की नाराजगी की बातों को प्रमुखता से सुना. इसपर राहुल ने कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को फटकार भी लगा दी. उन्होंने कहा कि संगठन की स्थिति के लिए वे ही जिम्मेवार हैं. इस दौरान राहुल ने सभी मंत्रियों से सरकार के 2 साल के कार्यकाल की भी बात की.

रिपोर्ट: गोपी

जयंती पर अंबेडकर मूर्ति का अनावरण, मंत्री रामेश्वर उरांव बोले- बाबा साहेब ने दिया समान नागरिक का अधिकार

सैनिक कल्याण निदेशक की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने दिया ये निर्देश

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...