नीरज सिंह हत्याकांड धनबाद: आठ साल बाद 27 अगस्त को आएगा फैसला, कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी

धनबाद में नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला 27 अगस्त को आएगा। आठ साल बाद कोर्ट सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस हाई-प्रोफाइल केस पर सुनाएगी निर्णय।


नीरज सिंह हत्याकांड धनबाद:धनबाद बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला आखिरकार आठ साल, पांच माह और 26 दिन बाद बुधवार, 27 अगस्त को आने वाला है। इस हाई-प्रोफाइल केस में झारखंड ही नहीं, बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश की भी निगाहें लगी हैं।

धनबाद के पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह पर नीरज सिंह की हत्या का आरोप लगा था। वह आठ साल से ज्यादा समय तक जेल में रहे। हालांकि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से बेल पर बाहर हैं। 21 मार्च 2017 को स्टील गेट सरायढेला के पास नीरज सिंह, उनके अंगरक्षक मुन्ना तिवारी, पीए अशोक यादव और ड्राइवर घोलटू महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरे राज्य को हिला दिया था।

Dhanbad Court
Dhanbad Court

मामले की जांच एसआइटी (SIT) ने की थी। धनबाद पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में हत्या के पीछे आपसी रंजिश को कारण बताया था। वहीं नीरज सिंह के परिजनों ने उस समय सीबीआई जांच की मांग की थी।


 Key Highlights

    • धनबाद: नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला आज, आठ साल बाद कोर्ट देगी बड़ा निर्णय

    • झारखंड की बड़ी खबर: नीरज सिंह हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, सुरक्षा कड़ी

    • धनबाद में हाई-प्रोफाइल केस का फैसला आज, नीरज सिंह हत्याकांड पर सबकी नजरें

    • आठ साल बाद सच सामने! आज अदालत सुनाएगी नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला

    • धनबाद: नीरज सिंह मर्डर केस का फैसला आज, कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील


नीरज सिंह हत्याकांड धनबाद: अदालत और सुरक्षा व्यवस्था

धनबाद की एमपी-एमएलए विशेष अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगी। फैसले को लेकर दोनों पक्षों की नजरें अदालत पर टिकी हैं। तीन दिन पहले झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पति व पूर्व विधायक संजीव सिंह की अस्पताल से तस्वीर साझा की थी।

Former Jharia MLA Sanjeev Singh
Former Jharia MLA Sanjeev Singh

फैसले से पहले धनबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। साथ ही दोनों घरानों के बाहर भी सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। झरिया और कतरास चौक पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...