शहीद असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण को राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

सीआरपीएफ के 133 बटालियन कैंप में दी गई श्रद्धांजलि

रांची : शहीद असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण का पार्थिव शरीर आज रांची पहुंच गया है. उनका पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचा, इसके बाद एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी गयी है. धुर्वा स्थित सीआरपीएफ के 133 बटालियन कैंप पहुंचे शहीद असिस्टेंट कमांडेंट शशि भूषण तिर्की को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद के परिजनों से मिल कर सांत्वना दी. इस दौरान कई अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के जंगलों में शनिवार सुवबह सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की शहीद हो गए, जबकि एक जवान अप्पा राव घायल हो गए. असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की ग्राम डिबडीह नया टोला, रांची, झारखंड के रहने वाले थे. वैसे सिमडेगा के बोलवा के मूल निवासी थे.

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप तिम्मापुर को सूचना मिली थी कि गांव पुतकेल के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की बैठक चल रही है. इसी सूचना के आधार पर फोर्स गई थी. फोर्स को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सहायक कमांडेंट शांति भूषण तिर्की को गोली लगी. वह मौके पर ही वीरगति को प्राप्त हो गए.

सरदार भगत सिंह को राज्यपाल और सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...