Commercial Advertisment

Hazaribagh : लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार हकीकत में धोखा: राहुल निकला अहमद, युवती ने लगाई ये गुहार…

Hazaribagh : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां असम निवासी एक महिला ने गैड़ा गांव के अहमद रजा नाम के युवक पर धर्म व पहचान छिपाकर शादीशुदा होने के बावजूद उससे धोखे से शादी करने का आरोप लगाया है। साथ ही मतांतरण के लिए दबाव बनाने तथा दो वर्षों से घर में बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह के बरी होने पर मंत्री दीपिका सिंह का छलका दर्द-न्याय व्यवस्था का मज़ाक… 

Hazaribagh : सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

मौका मिलने पर पीड़ित महिला किसी तरह चोरी-छिपे भागकर थाने पहुंची और पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने इस मामले में अहमद रजा, उसकी मां दिलनाज खातून, भाई अब्दुल कादिर और वासिम तथा बहन रानी खातून को आरोपित बनाया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला, नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह कोर्ट से बरी… 

असम के गोलाघर जिले के उरिआमघाट के डिमोरुजान गांव निवासी 22 वर्षीय रोसमी मेस ने विष्णुगढ़ थाने को दिए गए आवेदन में बताया है कि वह वर्ष 2023 में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से अहमद रजा के संपर्क में आई थी। सोशल मीडिया के जरिये दोनो के बीच बातचीत शुरु हो गई। इस दौरान अहमद ने तब अपना धर्म छिपाते हुए उसे अपना नाम राहुल बताया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : मंईयां सम्मान योजना का लाभ बंगाल के लोग उठा रहे-बाबूलाल मरांडी… 

Hazaribagh : अपने माता पिता को छोड़कर हजारीबाग आई असम की युवती

अहमद ने उसके सामने प्रेम और विवाह का प्रस्ताव रखा। बातचीत के दौरान उसने मुझे अपना घर छोड़कर अपने पास आने के लिए उकसाया। अहमद ने यह भी छिपाया कि वह पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं। रोसमी के अनुसार, अहमद के झांसे में आकर वह जून 2023 में अपने घर से भाग कर राहुल के घर आ गई। यहां आने के बाद उसे पता चला कि राहुल मुस्लिम युवक है और वह पहले से शादीशुदा है। उसने वापस घर जाना चाहा, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें- Heavy Rain Alert : छतरी लेना ना भूले! भारी बारिश की चेतावनी, गरज के साथ वज्रपात की संभावना… 

Hazaribagh : जबरन डरा धमकाकर घर में रखा जाता था कैद

अहमद रजा के पूरे परिवार के सभी लोगों ने दबाव डाल कर उसकी शादी अहमद से करा दी और शादी का निबंधन भी कोर्ट ले जाकर करा दिया। इतना ही नहीं, पिछले दो वर्षों के दौरान उन लोगों ने कभी भी असम में मेरे परिवार से मेरा संपर्क नहीं होने दिया। अहमद और उसके परिवार के लोग उसे डराते-धमकाते रहे। रोमसी का कहना है कि अकेली होने तथा नई जगह में होने के कारण वह विरोध नहीं कर पाई। दो वर्षों से वह अहमद रजा के घर में नजरबंद रही। कई बार अपने माता-पिता के पास जाने की इच्छा जताई, लेकिन डरा-धमका कर शांत करा दिया गया और कभी घर से निकलने नहीं दिया गया। इस दौरान अहमद रजा ने उसके साथ जबरन संबंध भी बनाए और उसे एक पुत्र भी हुआ।

ये भी पढ़ें- Breaking : बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोटर और राशन कार्ड बनवा रही हेमंत सरकार-बाबूलाल का बड़ा आरोप… 

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

मामला थाने में आने के बाद हिन्दू संगठन के लोग सक्रिय हुए और लड़की के इंसाफ के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू किया। राज्य के मुख्यमंत्री से असम की इस आदिवासी बहन की रक्षा की अपील कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है और प्रशासन ने लड़की को उसके असम स्थित घर भेज दिया है एवं इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamshedpur : मेरे बाबू को बुलाओ तभी उतरुंगी…हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Bokaro : पार्टनर को फंसाने की थी योजना खुद फंस गए, दो आरोपी गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Jharkhand Politics : आदिवासियों को तंग करने वालों पर एसटी-एससी एक्ट लगेगा, जनता की अदालत में-सदन में गरजे चंपाई सोरेन 

Breaking : रिम्स-2 विवाद पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासियों पर दर्ज FIR वापस ले नहीं तो… 

Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास 

Breaking : शिबू सोरेन को घर पर पढ़ाइए, बिनोद बिहारी की प्रतिमा लगाने की मांग ठुकराने पर भड़के जयराम महतो…

Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी… 

 

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...