Heavy Rain Alert : छतरी लेना ना भूले! भारी बारिश की चेतावनी, गरज के साथ वज्रपात की संभावना…

Heavy Rain Alert

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज आज अचानक बदल सकता है। आज मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के मुताबिक, कुछ ही घंटों के भीतर इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। साथ ही गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड में SIR लागू हो,”वोटर अधिकार यात्रा” पर बाबूलाल का तंज-विदेशी घुसपैठिए झारखंड में वोटर बन रहे… 

आईएमडी ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती है। खासकर सरायकेला-खरसावां जिले में अगले तीन घंटों के भीतर मौसम में अचानक बदलाव का अनुमान है। यहां भी गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है।

ये भी पढ़ें- Breaking : धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला, नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह कोर्ट से बरी… 

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी

राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि, यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले इलाकों में वज्रपात के समय सावधान रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : मंईयां सम्मान योजना का लाभ बंगाल के लोग उठा रहे-बाबूलाल मरांडी… 

तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और बिना जरूरत बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। फिलहाल, झारखंड के कई जिलों में लोग आसमान में छाए बादलों और बदलते मौसम को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamshedpur : मेरे बाबू को बुलाओ तभी उतरुंगी…हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Bokaro : पार्टनर को फंसाने की थी योजना खुद फंस गए, दो आरोपी गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Jharkhand Politics : आदिवासियों को तंग करने वालों पर एसटी-एससी एक्ट लगेगा, जनता की अदालत में-सदन में गरजे चंपाई सोरेन 

Breaking : रिम्स-2 विवाद पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासियों पर दर्ज FIR वापस ले नहीं तो… 

Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास 

Breaking : शिबू सोरेन को घर पर पढ़ाइए, बिनोद बिहारी की प्रतिमा लगाने की मांग ठुकराने पर भड़के जयराम महतो…

Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी… 

 

Bihar Rani Mistri: अब सिर्फ घर नहीं संभाल रहीं दीदियां, घर...

Bihar Rani Mistri, पटना: बिहार में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर अब केवल स्वयं सहायता समूहों, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार तक सीमित नहीं रह...

Samrat Choudhary Salary Donation: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहत कोष में...

Samrat Choudhary Salary Donation, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का योगदान दिया है।...

Bihar Innovation Challenge: बिहार में अगले पांच वर्षों में स्थापित होंगे...

Bihar Innovation Challenge, पटना: बिहार की विकास यात्रा में सेवा, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार युवाओं की ऊर्जा और...