सारण में वोटर अधिकार यात्रा का होगा भव्य स्वागत, VIP पार्टी कर रही…

सारण: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। वोटर अधिकार यात्रा आगामी 30 अगस्त को सारण पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के लिए जिले में 20 प्वाइंट बनाया गया है। कार्यक्रम प्रभारी संतोष महतो ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जिला के कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह है।

गरीब वंचितों की आवाज और वोट देने के अधिकार की लड़ाई में अति पिछड़ा समाज के लोगों का पूरा साथ और समर्थन है। यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा एवं कार्यकर्ताओं की हर जरूरत पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के स्वागत में VIP पार्टी के कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और जिले में यात्रा की ऐतिहासिक स्वागत की जाएगी।

यह भी पढ़ें – मगध प्रमंडल को मिला 97 पैक्स गोदाम, सहकारिता मंत्री ने किया शिलान्यास

इस दौरान VIP के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष सह मुखिया हरेंद्र सहनी, शिवनाथ सहनी, बबन बिंद, सुरेंद्र चौहान, दुखित महतो,  गंगा महतो, रंगलाल महतो, बिंदा महतो, दिलीप महतो, परमेशर महतो, प्रमोद महतो, सतेंद्र मुखिया, धर्मेंद्र साह, डॉ असलम अंसारी, चंद्रमोहन शर्मा, गोपाल राय, मनोज महतो, शांतनु सिंह, राजन कुमार,  बबलू बिंद, श्यामबाबू बिंद, पवन बिंद, अरविंद कुमार, अमर महतो, सूरज कुशवाहा, सबीर अली, सुभाष साहनी, रवि बिंद, वकील महतो, राजेंद्र बिंद, मोहम्मद अली, हरेंद्र साहनी, उमाकांत महतो  आदि मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   हीरो एशिया कप राजगीर 2025: तैयारियां जोरों पर, BSSA के महानिदेशक ने कहा…

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...