बिहार को गाली देने वाले…, रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन पर एनडीए का हमला…

पटना: बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीति लगातार चरम पर है। विपक्ष के नेता बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए कई नेता बिहार आ रहे हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बिहार आगमन पर एनडीए के नेता अब हमलावर होने लगे हैं।

एक भी घुसपैठिए नहीं बचेंगे

केंद्रीयमंत्री गिरिराज सिंह ने रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन के बिहार आगमन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो बिहार और बिहार के डीएनए को गाली देते हैं। आज वे बिहार के लोगों से अपेक्षा रख कर और विदेशी घुसपैठियों का समर्थन करने बिहार आ रहे हैं। 1971 से अब तक जितने भी विदेशी गलत तरीके से बिहार में आए हैं सब को एक एक कर भगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – हीरो एशिया कप राजगीर 2025: तैयारियां जोरों पर, BSSA के महानिदेशक ने कहा…

पश्चिम बंगाल बन गया है गेटवे

उन्होंनेकहा कि पश्चिम बंगाल बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के लिए गेटवे बना हुआ है। पश्चिम बंगाल में सरकार की मदद से सबका फर्जी आधार कार्ड बनाया जाता है और फिर सभी बिहार में आते हैं। ऐसे लोगों को चुन चुन कर भगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गहन मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी के विपक्ष के आरोपों पर कहा कि ये लोग सिर्फ झूठ की खेती करते हैं। इनके पास कोई आंकड़ा है नहीं, दूसरे का गलत आंकड़ा लेकर सिर्फ सवाल खड़ा करते हैं।

आज 27 अगस्त हो गया लेकिन इन लोगों ने अब तक एक भी दावा या आपत्ति पेश नहीं किया और लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। ये लोग बिहार में बांग्लादेशियों को आगे कर गृहयुद्ध की स्थिति पैदा कर रहे हैं जिसे हमलोग किसी भी हालत में नहीं होने देंगे।

ये संभव नहीं है…

वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन के बिहार आने के सवाल पर कहा कि ये लोग तो बिहार को गाली देने वाले लोग हैं। इन्हें बिहार में आना ही नहीं चाहिए था। ये लोग सोचते हैं कि एक तरफ बिहार को गाली देंगे दूसरी तरफ उनसे ही अपेक्षा रखेंगे ऐसा थोड़े होता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मालगाड़ी के नीचे आए तीन व्यक्ति तो मची अफरातफरी, फिर हुआ ऐसा कि…
पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...