Advertisment

जी किशन रेड्डी ने कहा- ‘जंगलराज’ से विकास के राज्य की ओर बढ़ रहा है बिहार

पटना : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज कहा कि बिहार में बदलाव हुआ है। बिहार जंगलराज से विकास के राज्य की ओर बढ़ रहा है। बिहार में शिक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। गुंडाराज में क्या स्थिति थी, यह सबको पता है। बिहार को आगे ले जाने की आवश्यकता है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। पहले देश में आतंकवादियों का विस्फोट होता था। कांग्रेस की सरकार में अत्याचार होता था। 11 साल से किसी बड़े शहर में विस्फोट नहीं हुआ।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार में भी लगातार विकास के काम हो रहे हैं – जी किशन रेड्डी

उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक समय देश में भले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे लेकिन सत्ता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ में थी। उस दौर में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। आज विपक्ष के पास सरकार पर सब आरोप लगा सकते हैं लेकिन भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके। बिहार में भी लगातार विकास के काम हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- राहुल आज जब मुद्दा नहीं है तो एटम बम और हाइड्रोजन बम की बात कर रहे हैं

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार को आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि अभी से ज्यादा मेहनत से अगले सालों में काम किया जाएगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है लेकिन इन्हें तकलीफ हो रही है। आज जब मुद्दा नहीं है तो एटम बम और हाइड्रोजन बम की बात कर रहे हैं। सही अर्थों में यह बच्चों की तरह बात कर रहे हैं। आज इन लोगों का किसी संस्था पर विश्वास नहीं है। ऐसा विपक्ष का नेता कोई देश में नहीं हुआ था।

‘तमिलनाडु के CM पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों को बिहार से कोई मतलब नहीं है’

केंद्रीय मंत्री ने बिहार आए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों को बिहार से कोई मतलब नहीं है। ये बिहारियों का सम्मान तक नहीं करते। बिहार के लोगों को अपमान करने वाले लोगों को बिहार में घुमाया गया। उन्होंने कहा कि एसआईआर की मांग काफी दिनों से चल रही है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में हुए चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि वहां भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ा। बिहार में पहले बूथ लूट होता था, लेकिन आज बिहार में न माफिया है, न बूथ कैप्चरिंग है।

बिहार में कांग्रेस और राजद वालों ने क्या नहीं किया – रेड्डी

बिहार में कांग्रेस और राजद वालों ने क्या नहीं किया, बिहार के भविष्य की चोरी नहीं की बल्कि गाय का चारा तक चोरी कर लिया गया। कांग्रेस ने तो आपातकाल लगाकर प्रजातंत्र की चोरी की। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि राहुल गांधी को जनता पर विश्वास नहीं है। जनता को पता है कि वे किसे वोट दिए हैं। अब इसे लेकर राहुल गांधी यहां ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस जहां आज सत्ता में है, वह जिस वादे के साथ आई है, वहां एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है।

यह भी देखें :

मोदी की मां को मंच से गाली दिए जाने की घटना को लेकर कहा- यह देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान है

केंद्रीय मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां को वोटर अधिकार यात्रा के मंच से गाली दिए जाने की घटना को लेकर कहा कि यह देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान है। राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए लेकिन यह पार्टी ही बेशर्म बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सबक सिखाना है। इस प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : पटना में 5 स्टार होटल के लिए इकरारनामा, पर्यटन विभाग के साथ ITC के बीच करार

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...