100 साल से हिंदू समुदाय मनाते हैं मोहर्रम
दूर-दूर तक नहीं है मुस्लिम आबादी
कटिहार : हसनगंज प्रखंड के मोहम्मदिया हरिपुर गांव में लगभग सौ सालों से भी अधिक समय से हिंदू समुदाय के लोग मोहर्रम मनाते हैं। बड़ी बात यह है कि इस इलाके में दूर-दूर तक मुस्लिम आबादी नहीं है। ऐसे में मोहम्मदिया हरिपुर गांव के हिंदू मोहर्रम के चर्चा पूरे इलाके में है।
ये है पूरी कहानी
दरअसल कभी इस गांव के रहने वाले बकाली मियां और छेदी साह गहरे दोस्त थे। जब बकाली मियां यह इलाका छोड़कर जा रहे थे तो छेदी साह को इस वादे के साथ मजार सौंप कर गए थे कि यहां हर साल मुहर्रम मनाया जाए।
कई पीढ़ी बीत जाने के बाद आज भी छेदी शाह के परिवार अपने पूर्वज के द्वारा किए गए वादे को निभाते हुए पूरे गांव के साथ मिलकर तमाम रीति-रिवाज से मोहर्रम मनाते हैं। हिंदू मोहर्रम को लेकर लोगों की आस्था और इस मुहर्रम को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है।

















