Latehar breaking- बेतला नेशनल पार्क का निकटवर्ती गांव से हिरण के मांस के साथ दो गिरफ्तार

Latehar- बेतला नेशनल पार्क का निकटवर्ती गांव से हिरण के मांस के साथ दो लोगों का गिरफ्तारी की खबर आ रही है.

बताया जा रहा है कि वन विभाग को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि बरवाडीह थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक हिरण को मार कर   मांस का वितरण किया जा रहा है.  प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने बरवाडीह थाना प्रभारी के साथ छापेमारी कर हिरण का मांस, खाल, सिर, कुल्हाड़ी, तार और तराजू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Latehar 1 22Scope News

बता दें कि 1974 में स्थापित भारत के सबसे पुराने टाईगर रिजर्व में से एक बेतला राष्ट्रीय पार्क को पहले पलामू टाईगर रिजर्व के नाम से जाना जाता था.  यहां बड़ी संख्या में बाघ, तेंदुआ, जंगली भालू, बंदर, सांभर, नीलगाय, मोर और चीतल आदि जानवर पाए जाते हैं. बेतला नेशनल पार्क अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है, जहां आप विभिन्न वनस्पति प्रजातियों के साथ असंख्य जीव जन्तुओं को आसानी से देख सकते हैं.

आप चाहें तो यहां खूबसूरत देश और प्रवासी पक्षियों को देखने का भी मौका प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा आप यहां खूबसूरत जलीय जीवों को भी यहां देख सकते हैं.

रिपोर्ट- गोपी

Valmiki Tiger Reserve- आम की महक से गांवों की ओर दौड़े आ रहे है भालू

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...