जंगली हिरण की हत्या कर मांस बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार……

Giridih- गिरिडीह के गावां थाना अंतर्गत लोरियाटांड़ गांव से वन विभाग की टीम ने दो लोगों को जंगली हिरण का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के आधार पर गावां रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने यह छापेमारी की।

ये भी पढ़ें-दयामनी बारला से पूर्व विधायक पौलुस सुरीन के लंबी मुलाकात के बाद सरगर्मी तेज ! 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी वनपाल पवन चौधरी ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि लोरियाटांड़ गांव में जंगली हिरण व नीलगाय को मारकर उसका मांस बेचा रहा है। जिसके बाद टीम ने उक्त गांव के दुर्गा सोरेन के घर में छापेमारी की जहां से पुलिस को लगभग 45 किलो मांस, नीलगाय व हिरण का पूंछ, हिरण का खाल व सर बरामद किया।

सीएस आई 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-वाहन चेकिंग के दौरान मिला 5 लाख रुपए, आगे हुआ ये……..

इस दौरान वहां मांस खरीद रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। वनपाल चौधरी ने बताया कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...