Palamu : किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे-आदिवासी परिवारों ने उपायुक्त और एसपी से लगाई गुहार

Palamu : झारखंड सरकार हमेशा आदिवासियों के हित की बात करती है, लेकिन पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत होटाई पंचायत के उरांव समाज के लोग इन दिनों अपनी ही पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि बाहर से आकर भुइया समाज के कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih : नर्सिंग होम में लिंग जांच की आशंका! बीडीओ का औचल निरीक्षण, लैपटॉप समेत कई दस्तावेज जब्त 

Palamu : अंचल कार्यालय में अधिकारियों की मिलीभगत से कागजात तैयार

उरांव परिवारों का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है, वह पूरी तरह से पुश्तैनी है और इसके कागजात 1990-91 में ही बन चुके हैं। इसके बावजूद पांकी प्रखंड के अंचल कार्यालय में अधिकारियों की मिलीभगत से भुइया समाज के कुछ लोगों ने भी उसी जमीन पर अपने नाम से कागज तैयार करा लिए। इससे अब स्थिति बेहद पेचीदा हो गई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पति पत्नी और वो! मैं जान दे दूंगी कहते हुए हजारीबाग झील पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

इस जमीन विवाद को लेकर कई उरांव परिवारों की महिलाएं और पुरुष पलामू के उपायुक्त और एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रखंड के अधिकारियों का साथ न मिले, तब तक कोई दूसरा व्यक्ति उनकी जमीन के कागज तैयार नहीं कर सकता। आरोप यह भी लगाया गया है कि उस समय के कर्मचारी प्रकाश राम ने भी इस गड़बड़ी में भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें- Latehar Double Murder : डबल मर्डर से लातेहार में हड़कंप, मां-बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Palamu : आदिवासियों के हक की रक्षा की लगाई गुहार

ग्रामीणों का साफ कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि आदिवासियों के हक की रक्षा की जाए और दोषी अधिकारियों तथा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें-Breaking : सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी करार… 

उरांव समाज का दर्द यही है कि जब राज्य का नेतृत्व एक आदिवासी मुख्यमंत्री कर रहे हैं, तब भी उन्हें अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। यह मामला न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे राज्य की आदिवासी अस्मिता और विश्वास से जुड़ा हुआ है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : पिता के मोहब्बत को बेटे ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार हकीकत में धोखा: राहुल निकला अहमद, युवती ने लगाई ये गुहार… 

Giridih : मंत्री सुदिव्य कुमार और इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी युवक गिरफ्तार… 

“ठगों की जमात” है बीजेपी, रिम्स-2 पर राजनीति कर रही-सदन में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा हमला… 

RIMS बना अखाड़ा! एमबीबीएस और पारा मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट, धरने पर बैठे छात्र… 

Dhanbad Breaking : SNMMCH में डॉक्टरों के साथ मारपीट, धरने पर बैठ गए इंटर्न जूनियर डॉक्टर… 

Breaking : 2 सितम्बर को मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता 

Dhanbad : करमा पूजा के लिए दामोदर नदी घाट में 5 युवतियां डूबी, एक की मौत दूसरी लापता… 

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...