नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किये जायेंगे हरिदास शर्मा और चंदना दत्त

कैमूर : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने साल 2021 के लिए नेशनल टीचर अवार्ड की घोषणा कर दी है। इस साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर 44 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, जिसमें बिहार के दो शिक्षक शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 के लिए देश भर से चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है, जिसमें बिहार के शिक्षक हरिदास शर्मा और शिक्षिका चंदना दत्त का नाम शामिल है। हरिदास शर्मा राजकीयकृत मध्य विद्यालय डरहक रामगढ़ कैमूर के प्रभारी प्रधान शिक्षक हैं, जबकि चंदना दत्त राजकीयकृत मध्य विद्यालय रांटी मधुबनी में शिक्षिका हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अहम और उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन दोनों शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

teacher2 22Scope News

देश भर के 38 राज्यों से राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए 72 शिक्षकों ने प्रेजेंटेशन में भाग लिया। जिसमें 44 शिक्षकों का चयन हुआ है। नेशनल जूरी के समक्ष ऑनलाइन के माध्यम से राज्य के छह शिक्षक शामिल हुए थे। आगामी पांच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित करेंगे।

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...