बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था से खासा नाराज दिखे JDU विधायक

दरभंगा : बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल इस बार किसी विपक्षी नेता ने नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के ही विधायक ने खोली है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक अमन भूषण हजारी ने कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में जाकर कहा कि हालत बेहद खराब है। मरीजों को समय पर दवा और इलाज नहीं मिल रहा है। डॉक्टर और कर्मियों की भारी कमी है। प्राथमिक सुविधाएं तक सही से उपलब्ध नहीं हैं।

Goal 7 22Scope News

स्वास्थ्य केंद्र है जो विधायक के घर से महज 50-100 मीटर की दूरी पर स्थित है

आपको बता दें कि सबसे दिलचस्प बात ये है कि यह वहीं स्वास्थ्य केंद्र है जो विधायक के घर से महज 50-100 मीटर की दूरी पर स्थित है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब सत्ता पक्ष के विधायक को एन चुनाव के समय ही स्वास्थ्य केंद्र की चिंता क्यों आई। कहीं पांच साल कुछ न कर अब कमियों को मना लेने में ही विधायक को कही जीत तो नजर नही आ रही है। उनको लगता है कि किस मुंह से वोट मांगने जाऊंगा तो चलो गलती ही मान लेते हैं। ये तस्वीर ये भी बयां करती है कि कागजों में सरकारी दावों की हकीकत और है जमीनी कुछ और है।

यह भी पढ़े : दरभंगा के अरविंद अचल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बनकर मिथिला का नाम किया रोशन…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...

Samrat Chaudhary Demands Apology: प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को लेकर...

Samrat Chaudhary Demands Apology, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस...