Hazaribagh: बरकट्ठा में ज्योति ज्वेलर्स में 20 लाख रुपये के जेवरात की चोरी, व्यवसायियों में दहशत

Hazaribagh: जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित ज्योति ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।

Hazaribagh: ज्योति ज्वेलर्स में चोरी

भुक्तभोगी संजय सोनी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह रात 8 बजे दुकान बंदकर घर चले गए थे। देर रात स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि शटर का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर हाई सिक्योरिटी लॉकर भी तोड़ा गया है।

जांच करने पर करीब 20 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद गायब पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस और बरही अनुमंडल के एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hazaribagh: व्यवसायियों में दहशत

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, लगातार तीसरी बार स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्वर्ण व्यवसायी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...