मां को गाली दिए जाने के खिलाफ NDA के घटक दलों के संयुक्त महिला मोर्चा का 4 सितंबर को बिहार बंद

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एनडीए के संयुक्त प्रेसवार्ता में दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां को गाली दिए जाने को लेकर राजद और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए सभी लोगों ने इस घटना की निंदा की और इसे एक मां को नहीं, सभी मांओं को गाली बताया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह घटना बिहार को कलंकित करने वाली है। उन्होंने कहा कि माँ भगवान की प्रतिमूर्ति होती है। माँ अपने कोख में नौ महीने बच्चे को रखती है।

Goal 7 22Scope News

क्या कोई राजनीतिक मंच से मां को भद्दी-भद्दी गालियां दी जा सकती हैं?

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई राजनीतिक मंच से मां को भद्दी-भद्दी गालियां दी जा सकती हैं? जो हमें भगवान की तरह पाल-पोस कर बड़ा करती हैं, क्या कोई उसी मां को गाली देने के विषय में सोच सकता है? बिहार को इस घटना ने शर्मसार किया। उन्होंने कहा कि एनडीए घटक दलों के महिला मोर्चा ने मां को गाली दिए जाने के खिलाफ चार सितंबर को बिहार बंद करने का निर्णय लिया है। यह बंद सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जिससे आम लोगों को भी परेशानी न हो। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी। इस बंद का उद्देश्य इस घटना का प्रतिकार करना है। उन्होंने बिहार के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस बंद में सभी साथ आएं और राजद-कांग्रेस द्वारा की गई इस घटना का प्रतिकार करें। यह महिलाओं के अपमान की बात है, इस कारण बिहार में यह पहली बार है कि महिला मोर्चा बंद कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएगी।

PM की मां को गाली दी गई, यह लोकतांत्रिक परंपरा का भी अपमान है, मां को देवी का स्थान दिया गया है – उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद, कांग्रेस के मंच से जिस तरह पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की गई और उनकी मां को गाली दी गई, यह लोकतांत्रिक परंपरा का भी अपमान है। मां को देवी का स्थान दिया गया है। सबसे आश्चर्यजनक बात है कि महागठबंधन की ओर से अब तक इस घटना को लेकर माफी नहीं मांगी गई है। यह उनके अहंकार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती मां, बहन को अपमानित करने वालों को नहीं छोड़ेगी और उसका जवाब देगी। चार सितंबर को एनडीए महिला मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस बंदी से रेल सेवा को भी मुक्त रखा गया है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि महिलाओं को अपमानित करना राजद, कांग्रेस की संस्कृति है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह मां को अपमानित करने की घटना है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं इसका जवाब देंगी।

यह भी देखें :

RJD व कांग्रेस के मंच से जिस तरह मां को गाली दी गई, वह 15 साल पहले के जंगलराज की संस्कृति की याद दिलाता है – अनिल कुमार

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि राजद, कांग्रेस के मंच से जिस तरह मां को गाली दी गई, वह 15 साल पहले के जंगलराज की संस्कृति की याद दिलाता है। चुनाव आने की आहट से ही इनमें यह संस्कृति फिर से जागृत हो रही है। वे याद दिला रहे हैं कि अगर हमारी सरकार आई तो यही होगा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने इस प्रेसवार्ता में कहा कि राजद और कांग्रेस का जो संस्कार है, उसे वे परिलक्षित कर रहे हैं। किसी की भी मां, मां होती है। हमलोग सभी की मां का सम्मान करते हैं। मां में बंटवारा नहीं हो सकता। उन्होंने एक मां को अपमानित करने का काम किया।

बिहार के मिथिला की धरती से PM मोदी की मां को गाली दी गई – महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता

इधर, इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता ने कहा कि बिहार के मिथिला की धरती से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई। यह मिथिला ही नहीं, देश और दुनिया की महिलाओं का अपमान है। किसी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति देश का सिरमौर होते हैं। उन्होंने कहा कि चार सितंबर को मातृशक्ति सड़कों पर उतरेगी और इस घटना का प्रतिकार करेगी। इस प्रेसवार्ता को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, लोजपा (आर) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा और रालोमो की स्मृति कुशवाहा ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े : PM को भावुक देख अपनी आंसू को नहीं रोक पाए दिलीप जायसवाल

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...