बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया पत्थरबाजी, पिस्तौल छीनने में एक घायल

जमुई : जमुई जिले के झाझा में सूचना के आधार पर बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफिया हावी हो गया। जिसमें एक बालू कारोबारी घायल हुआ। वहीं थाना में पदस्थापित दो एसआई और चालक घायल हुआ। इस संदर्भ में झाझा एसडीपीओ ने एसडीपीओ कार्यालय में पीसी करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बोड़वा क्षेत्र में बालू तस्करी हो रही है और एक लाल रंग का ट्रैक्टर गुजर रहा है।

जिसके बाद एसआई क्षेबर राम और एसआई दीपक कुमार दलबल के साथ बोड़वा क्षेत्र में प्रस्थान किया तो बोड़वा दिशा से एक लाल रंग की ट्रैक्टर आ रहा था। जिसे रोकने की कोशिश की गई तो ट्रैक्टर चालक पुलिस के वाहन में टक्कर मारते हुए रामडीह दिशा की ओर भागने लगा।

Goal 7 22Scope News

दोनों पुलिस पदाधिकारी ने SHO संजय सिंह को भी सूचना दिया

आपको बता दें कि दोनों पुलिस पदाधिकारी ने ए को भी सूचना दिया। जिसके बाद सुइया थाना को सूचना किया गया। जिसके बाद दोनों पुलिस पदाधिकारी ने ट्रैक्टर का पीछा किया तो झाझा थाना क्षेत्र से टे बांका जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में एक गांव में दो बालू माफिया का गुप्तचर भी पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसमें एक को पुलिस ने पकड़ लिया। जिस पर ग्रामीणों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर पत्थरबाजी करना शुरू किया। तभी पकड़े गए बालू माफिया का गुप्तचर पुलिस का पिस्तौल छीनने लगा। जिसमें वह पिस्तौल से गोली चली और उसके पैर में लगा जिससे वह घायल हो गया।

Best GPS in Jharkhand

यह भी देखें :

घायल की पहचान पिंटु यादव के रूप में हुई – SDPO

एसडीपीओ ने बताया कि घायल की पहचान पिंटु यादव के रूप में हुई जो सुइया थाना क्षेत्र के रहने वाला है। जबकि पुलिस पर हमला करने में देवानंद और नवीन यादव की भी पहचान हो चुकी है। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल पर की सामने आई वीडियो में जो लोग नजर आ रहे उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पुलिस पदाधिकारी और पुलिस थाना के वाहन चालक जितेंद्र कुमार घायल हुआ जिसका इलाज करवाया गया।

Jamui Balu Mafia 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : खनन विभाग के टीम पर बालू माफियाओं का हमला

ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...