Bokaro: मानसिक अवसाद से जूझ रहे रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bokaro: गुरुवार को बोकारो के बारी कोऑपरेटिव प्लॉट संख्या 512 में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी विद्यासागर भारती (उम्र लगभग 40 वर्ष) की संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के आरा जिले के निवासी विद्यासागर भारतीय रेलवे में ग्रुप ‘सी’ के पद पर कार्यरत थे।

Bokaro: रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत

बताया जा रहा है कि वे पिछले एक वर्ष से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। इस दौरान वे नियमित रूप से साइकाइट्रिक दवा ले रहे थे। इलाज की शुरुआत BGH (बोकारो जनरल हॉस्पिटल) में हुई थी, जिसके बाद उन्हें रेलवे अस्पताल, कोलकाता रेफर किया गया था। परिजनों के अनुसार, बीमारी की वजह से वे पिछले कई महीनों से अपने कार्यस्थल पर नहीं जा पा रहे थे और नौकरी से भी अनुपस्थित चल रहे थे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गई थी। उन पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा था, जिससे वे और अधिक मानसिक दबाव में आ गए थे।

Bokaro: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

विद्यासागर पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में दो बहनें और तीन भाई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 12 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विद्यासागर अपने पीछे पत्नी सोनी देवी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें एक बेटी की उम्र मात्र 15 दिन है, जबकि बड़ा बेटा 5 साल का है। मृतक की बड़ी बहन पूनम कुमारी ने बताया कि वे पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और लगातार मानसिक रूप से टूटते जा रहे थे।

Bokaro: मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। घटना से मृतक के परिवार और आसपास के इलाके में शोक की लहर है।

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img