पुलिस व CRPF ने संयुक्त कार्रवाई में प्रेशर कमांड IED किया बरामद

औरंगाबाद : नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु मदनपुर पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा लगातार एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद जिले के मदनपुर पुलिस की टीम एवं सीआरपीएफ की संयुक्त रूप से पचरूखिया पहाड़ी क्षेत्रों के आस-पास कुछ प्वांइट को चिन्हित कर अभियान के लिए प्रस्थान किया। इसी क्रम में उक्त टीम द्वारा मदनपुर थानांतर्गत पचरूखिया पहाड़ी क्षेत्र स्थित शिकारी नाला के पास से 2.5 किलोग्राम का एक प्रेशर कमांड आईईडी को बरामद किया गया। तत्पश्चात बरामद प्रेशर कमांड आईईडी को यथावत स्थान पर ही सुरक्षात्मक तरीके से विनष्ट कर दिया गया। मदनपुर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार ने जानकारी दी।

Goal 7 22Scope News

यह भी पढ़े : 9 साल से फरार नक्सली गिरफ्तार, 2016 में सड़क निर्माण कराया था बाधित

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...