Patna : खादी मॉल सह अर्बन हाट का शुरू हुआ निर्माण, खादी और हस्तशिल्प को मिलेगा बड़ा बाजार

Patna : बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने दरभंगा जिले के सरमोहनपुर में खादी मॉल सह अर्बन हाट के निर्माण की शुरुआत कर दी है। यह प्रोजेक्ट लगभग 29.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और इसे डेढ़ साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

सबसे खास बात यह है कि इस खादी मॉल में खादी एक्सपीरिएंशल सेंटर भी बनाया जाएगा। इसका निर्माण, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की करीब पांच एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। निर्माण स्थल का हाल ही में आयडा के पदाधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।

वर्तमान में बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर में खादी मॉल संचालित हो रहे हैं, जबकि पूर्णिया में निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में दरभंगा में बन रहा यह मॉल एक अलग पहचान बनाएगा क्योंकि यहां अर्बन हाट और खादी एक्सपीरिएंशल सेंटर दोनों का समावेश होगा।

Patna : सीधे तौर पर 250 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार 

इस परियोजना के पूरा होने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। अनुमान है कि इस मॉल के निर्माण हो जाने से सीधे तौर पर 250 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

परियोजना के तहत इस परिसर में एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट, तालाब का सौंदर्यीकरण, अर्बन हाट मेमोरियल, फूड कोर्ट और आधुनिक बिल्डिंग का निर्माण होगा। खादी मॉल में स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अपनी दुकान लेकर उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, मॉल प्रबंधन भी स्थानीय उत्पादकों से खादी सामग्री खरीदकर उसकी बिक्री करेगा।

खादी वस्त्रों के साथ-साथ इस मॉल में स्थानीय स्तर पर बनी कलाकृतियों, पेंटिंग और हस्तशिल्प को भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जहां खादी उत्पादों की खपत बढ़ेगी, वहीं स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को भी अपने हुनर को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का मंच मिलेगा।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...