UCO बैंक के ATM में लगी आ’ग, मची सनसनी

आरा : भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। इसके बाद इसकी सूचना बैंक अधिकारियों एवं स्थानीय फायर ब्रिगेड के टीम को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एटीएम में लगे सॉकेट तार वायर समेत अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

Goal 7 22Scope News

यूको बैंक के प्रबंधक सुधांशु शेखर भी मौके पर पहुंचे

वहीं घटना के तुरंत बाद बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। जिसके कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। क्योंकि एटीएम के आसपास काफी घनी आबादी एवं मार्केट हैं। इस संदर्भ में बैंक के प्रबंधक सुधांशु शेखर ने बताया कि अचानक उन लोगों को एटीएम में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मिली। जिसके बाद उन लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम को दी और मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। इसमें ज्यादा तो नुकसान नहीं हुआ है लेकिन एटीएम के अंदर के तार वगैरा जलकर राख हो गए हैं। एटीएम मशीन सुरक्षित है।

यह भी पढ़े : एक्सिस बैंक के ATM में लगी आ’ग, जलकर हुआ राख

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...