सम्राट ने कहा- अशोक स्तंभ पर हमला राष्ट्र विरोधी, दोषी पर दर्ज हो देशद्रोह का मामला

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अभी थोड़ी देर पहले अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित किया। जम्मू-कश्मीर में अशोक स्तंभ पर हमले किए जाने वाले मामले को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के द्वारा सामान्य घटना बताया गया है। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह राष्ट्र के खिलाफ है, यह देशद्रोह का मामला है। हम लोगों ने कश्मीर के महामहिम राज्यपाल से कार्रवाई की बात कही है, कार्रवाई हो रही है। जिस तरीके का बयान राजद और कांग्रेस के द्वारा दिया गया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, चिंता का विषय है।

Goal 7 22Scope News

देश में सभी लोग सभ्यता, संस्कृत व राष्ट्रीय प्रतीक के पक्ष में हैं – सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी लोगों को भारत के सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रीय प्रतीक के साथ होना चाहिए जो लोग भी विरोध में है उनके खिलाफ राष्ट्र विरोधी कार्रवाई की जाए, जेल के अंदर भेजा जाए। कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं जाने पर तंज कसा है। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस गोद में ही रहती है। राहुल गांधी पर बड़ा तंज करते हुए कहा कि वह तो बाढ़ प्रभावित इलाके को छोड़ मलेशिया में घूमने गए हैं।

सम्राट ने कहा- जो लोग आपराधिक कार्य करेंगे उनके खिलाफ होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम ने राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा मां बहन योजना को फॉर्म भर जाने पर कहा कि जिन लोग यह कानूनी काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फॉर्म भरने का अधिकार आपको किसने दिया। पुलिस अपना काम करेगी। कानून अपना काम करेगा। जो लोग आपराधिक कार्य करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सम्राट ने लालू यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इन लोगों के परिवार ने बिहार में गुंडागर्दी करवाया और अपराधियों का राज लाया। भारत बचेगा तभी ही बिहार बचेगा। बिहार के अखंडता बचेगी तभी बिहार बचेगाष भारत का प्रतीक बचेगा तभी बिहार बचेगा।

यह भी देखें :

PM की मां को दी गई गाली आज तक कांग्रेस ने नहीं मांगी माफी – डिप्टी CM

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने पर आज तक कांग्रेस ने माफी नहीं मांगी। इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के द्वारा लाल यादव से मुलाकात पर सम्राट ने कहा कि लालू प्रसाद यादव पंजीकृत अपराधी हैं और उनके वहां जाना लोकतंत्र शर्मशार करने वाला है। लालू यादव को अगर अवार्ड मिल सकता है तो चोरी का अवार्ड मिल सकता है। जनता के चीजों को चुराने का अवार्ड मिल सकता है। तेजस्वी यादव को बच्चा का खिलौना दिया जाता है। उनको खुश रहने दीजिए। कोई अपने आप को मुख्यमंत्री घोषित कर दें करने दीजिए। सीट बंटवारे पर कहा कि चुनाव का घोषणा होने दिजिए सब कुछ सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़े : CM Nitish Kumar ने एशिया कप जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...

Palamu News: जैविक खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

 पलामू के मेदिनीनगर में जैविक खाद की डीलरशिप, पॉलीहाउस निर्माण और चंदन-पपीते के पौधे लगाने के नाम पर 19 लोगों से 76.97 लाख रुपये...