करंट के चपेट में आया युवक, बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत चांदनी चौक के समीप विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोहनिया जिला पार्षद गीता पासी अपने निजी वाहन से मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लाई। चिकित्सकों की मदद से इलाज चल रहा है। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए जिला पार्षद गीता पासी ने बताया कि आज सुबह एक युवक को बिजली का करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां युवक का इलाज चल रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

घायल युवक की पहचान राकेश शाह के रूप में हुई है

आपको बता दें कि घायल युवक की पहचान राकेश शाह पिता कामेश्वर शाह कौड़ीराम गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं परिजनों को सूचना मिलते ही मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में परिजन पहुंचे। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति को करंट के चपेट में आने से झुलस गया है, जिनका इलाज चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए आया सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े : करंट के चपेट में आने से किसान की हुई मौत

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...