Advertisement
Advertisement

जंगली भालू के हमले से घायल हुआ युवक, बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर

लातेहारः जिले के गारू प्रखंड मुख्यालय में जंगली भालू के हमले से युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान राजेंद्र मुंडा के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार राजेंद्र मुंडा अपना भैंस खोजने जंगल गए हुए थे. इसी बीच अहले सुबह पलामू टाइगर वन क्षेत्र के बारेसाढ़ के रामसेली जंगल में जंगली भालू ने उनपर हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले की सूचना मिलते ही बारेसाढ़ के वनपाल प्रेमजीत तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे. घायल राजेंद्र मुंडा को इलाज के लिए महुआडाड़ अस्पताल ले गए. जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफहर किया गया. इस दौरान गारू पश्चिमी वन क्षेत्र के रेंजर तरुण कुमार सिंह के द्वारा घायल परिवारों को बेहतर इलाज के लिए अग्रिम राशि के रूप में 12 हजार दिया गया है. इस दौरान रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत घायल को मुआवजा दिया जाएगा.

रिपोर्टः जया पांडे

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...