Advertisment

बुलबुल जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली बालक गंझू ढेर

Lohardaga– पुलिस ने बुलबुल के जंगल में सर्च अभियान के दौरान 5 लाख का इनामी नक्सली बालक गंझु को मार गिराया है. नक्सलियों और पुलिस के बीच करीबन सौ राउंड गोलियां चली.  पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली बुलबुल पहाड़ की ओर भागने की कोशिश करने लगे. इस बीच पुलिस ने नक्सली बालक गंझू को मार गिराया. बालक गंझू पांच लाख रुपये का घोषित इनामी नक्सली था.

बताया जा रहा है कि नक्सली नाले में पानी लेने के लिए उतरे थे. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखकर फायरिंग की शुरुआत कर दी. जवाब में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग की शुरुआत की.

सूत्रों का कहना है कि कई दिनों से चलाये जा रहे सर्च अभियान के कारण नक्सली भूख और प्यास से छटपटा रहे हैं. उनके सामने खाने पीने की समस्या पैदा हो गयी है. गांव से उनका सम्पर्क टूट चुका है, सबसे बड़ी समस्या पानी की है. खान और पानी की खोज में नक्सली जंगल से निकलना की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन पुलिस की कोशिश उनको इसी जंगल में घेरे रखने की है. इसके पहले भी इस सप्ताह बुलबुल के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ हो चुका है.

इस सर्च अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, सैट झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल के अधिकारी और जवान शामिल हैं.

रिपोर्ट- दानिश

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...