शराब के नशे में खेल रहे थे जुआ, 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर काली स्थान से नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में सभी जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार जुआरियों के पास से ताश की पत्ती और 21 हजार 270 रुपए बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन को इस बात की लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां जुआरियों का अड्डा लगा रहता है। आने-जाने वाले को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ये जुआरी कुछ भी हरकत कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से एक टीम गठित किया गया और धेराबंदी किया गया। तभी इन लोगों की गिरफ्तारी हुई।

DIARCH Group 22Scope News

प्रशासन इस मामले की कर रही है जांच – DSP-2 कुमार गौरव

वहीं प्रशासन सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर रही है। पटना सिटी के डीएसपी-2 कुमार गौरव ने कहा कि नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह के जुआ खेलने वाले और शराब बेचने वाले कोई भी अपराधी हो इस पर लगाम लगाने की पहले से ही तैयारी करके रखी गई है। वहीं डीएसपी-2 ने कहा कि हमने टीम बनाया है। वे लोग हरेक जगह घुमते रहेंगे। जो भी इस तरह के लोग हो उनको पकड़ने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े : साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...